फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three fair special trains started for Kumbh, know the timing; Prayagraj air ticket crosses Rs 36 thousand

यूपी: कुंभ के लिए शुरू हुईं तीन मेला स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग; प्रयागराज का हवाई टिकट 36 हजार रुपये पार

Tue, 28 Jan 2025 07:44 AM IST
Rohit Mishra रोहित मिश्र
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:44 AM IST
सार

Special trains for Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचने के लिए ट्रेन और विमान का सफर दुर्गम होता जा रहा है। भीड़ को देखते हुए तीन नई ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई है। 

 

विज्ञापन
UP: Three fair special trains started for Kumbh, know the timing; Prayagraj air ticket crosses Rs 36 thousand
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को महाकुंभ में शाही स्नान के लिए राजधानी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। इसके चलते ट्रेनों की स्लीपर बोगियां फुल हो गई हैं और एसी में लंबी वेटिंग है। प्रयागराज की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 33 हजार रुपये पार कर चुका है। रोडवेज ने 185 बसों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


28 जनवरी की रात 11 बजे चारबाग से रवाना होने वाली बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियां फुल हैं। थर्ड एसी में 95 व सेकेंड में 43 वेटिंग है। सुबह 5.10 बजे चारबाग से रवाना होने वाली नौचंदी एक्सप्रेस की स्लीपर में सीटें नहीं बची हैं। थर्ड एसी में 35 व फर्स्ट में सात वेटिंग है। लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी सुबह 7.35 बजे चारबाग से चलती है। इसकी चेयरकार में सौ वेटिंग है। शाम सवा छह बजे चारबाग से चलने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 87 वेटिंग है। योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटों की बुकिंग के लिए यात्रियों ने सोमवार को तत्काल कोटे में प्रयास किया। स्लीपर व एसी बोगियों में 229 सीटें थीं, लेकिन कोटा खुलते ही वेटिंग शुरू हो गई। लोगों को निराश लौटना पड़ा। रोडवेज प्रयागराज के लिए कमता, आलमबाग, कैसरबाग व चारबाग अड्डों से 185 बसें चलाएगा। हालांकि, भीड़ अधिक होने से बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई किराये ने भरी उड़ान

लखनऊ से प्रयागराज के लिए एक सीधी उड़ान है। कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 33 हजार रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे अमौसी से रवाना होने वाली सीधी उड़ान 6ई-7935 का टिकट 10742 रुपये में बिक रहा है। एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट एआई-412 का किराया 20,869 रुपये में है। दिल्ली के रास्ते प्रयागराज जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 33,693 रुपये पहुंच गया है।

कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनें शुरू

महाकुंभ जाने वालों की सुविधा के लिए कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 13 फेरों में 28 फरवरी तक चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04202/01 प्रयागराज संगम-आलमनगर-प्रयागराज संगम मेला स्पेशल, ट्रेन 04206/05 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट जंक्शन-प्रयागराज संगम कुंभ मेला स्पेशल और 04210/09 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज संगम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें 27 जनवरी से शुरू कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 31 जनवरी से पांच फरवरी तक, 10 से 14 फरवरी तथा 24 से 28 फरवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed