फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This time four world records will be made in Mahakumbh, 15 thousand people will come together to clean the

यूपी: इस बार महाकुंभ में बनेंगे चार वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 हजार लोग एक साथ मिलकर करेंगे घाटों की सफाई

Tue, 08 Oct 2024 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ इस बार कई रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाकुंभ मेला की शीर्ष समिति की 11वीं बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
UP: This time four world records will be made in Mahakumbh, 15 thousand people will come together to clean the
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार चार रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया जाएगा। मेला प्रशासन पूरी दुनिया को हरित एवं स्वच्छ महाकुंभ का संदेश देगा। इसके तहत एक हजार ई-रिक्शों की परेड निकाली जाएगी, जो एक रिकॉर्ड होगा। एक साथ 15 हजार लोग घाटों की सफाई का रिकॉर्ड बनाएंगे। एक रिकॉर्ड नदियों की सफाई का भी बनेगा। इसमें 300 लोग एक साथ नदी की सफाई करेंगे। वहीं, गंगा पंडाल व मेला क्षेत्र में 8 घंटे में 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग का भी रिकॉर्ड बनाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाकुंभ मेला की शीर्ष समिति की 11वीं बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव को स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं देने और संगम क्षेत्र व घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र में सनातन धर्म, संस्कृति तथा महाकुंभ से संबंधित पुस्तकों की लाइब्रेरी बनाने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, सूचना निदेशक शिशिर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर करेगा समग्र मूल्यांकन
बैठक में आईआईटी कानपुर से महाकुंभ का समग्र मूल्यांकन कराने के लिए 95.32 लाख रुपये मंजूर किए गए। आईआईटी की टीम पुलिस सुरक्षा, उनकी तैनाती, यातायात एवं श्रद्धालुओं के आवागमन के अनुभवों, मेला संबंधित सभी कार्यों की योजना, कार्य प्रबंधन तथा मेले के सामाजिक-आर्थिक असर के बारे में शोध कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुख्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- 2.81 करोड़ से रैना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
- 8 करोड़ से अस्थायी वेयर हाउस व चहारदीवारी, पहुंच मार्ग बनेगा
- 19.57 करोड़ से शास्त्री ब्रिज से संगम नोज तक सरकुलेटिंग एरिया की वृद्धि होगी
- 3200 अतिरिक्त सफाई मजदूरों को 90 दिनों के लिए आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा
- 3.47 करोड़ से शास्त्री पुल एवं फाफामऊ पुल पर वर्टिकल गार्डन बनेगा
- 9.58 करोड़ कल्पवासियों-श्रद्धालुओं को शासन से निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न, चीनी एवं रसोई गैस दी जाएगी
- 4.97 करोड़ रुपये यमुना रिवरफ्रंट के लिए, वाटर लेजर शो व बोट क्लब आदि का भी रहेगा बंदोबस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed