फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This district is among the hottest in India, demanding changes to school timings up to grade 12 due to the

यूपी: भारत के सबसे गर्म जिलों में यूपी का ये जिला, भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक स्कूलों का समय बदलने की मांग

Sat, 25 Apr 2026 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही है। शनिवार को यूपी में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
UP: This district is among the hottest in India, demanding changes to school timings up to grade 12 due to the
यूपी में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तापमान ने शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे देश में बांदा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया जहां अप्रैल के महीने में अब तक के सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री की बराबरी हुई। इससे पहले अप्रैल के महीने में वर्ष 2022 में बांदा में ही 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजस्थान के बाड़मेर का तापमान 45.7 डिग्री और विदर्भ के अमरावती में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। देश में चौथे स्थान पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और 45 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी देश में पांचवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन


प्रदेश में तेज धूप, गर्मी और लू ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और शुष्क पछुआ हवाएं भी अपना असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में 3-5 डिग्री की कमी आने से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने या पार होने के आसार बने हुए हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पार कर गया था। शनिवार को बांदा में अप्रैल माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले भी बांदा में ही अप्रैल 2022 में इतना ही तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 अप्रैल से बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, बलिया, वाराणसी, गाज़ीपुर व प्रयागराज में उष्ण लहर (लू) की स्थितियां परिलक्षित हुईं। ऐसी परिस्थितियों में आगामी दो दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के दृष्टिगत प्रदेश में 27 अप्रैल तक उष्ण लहर (लू) की स्थितियां ऐसे ही जारी रहेंगी। 

इसके साथ प्रदेश में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि होने की भी संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होने के आसार हैं। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है। इसके दृष्टिगत तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट के कारण 28 अप्रैल से लू की स्थितियों में सुधार होने के आसार हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी 26-27 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं लू की स्थितियां बन सकती हैं।

प्रदेश में इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान

UP: This district is among the hottest in India, demanding changes to school timings up to grade 12 due to the
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
बांदा - 47.4
प्रयागराज - 45.5
वाराणसी - 45
झांसी - 44.8
आगरा - 44.5
हमीरपुर - 44.2
कानपुर - 44.2
सुल्तानपुर - 44.1
फुर्सतगंज - 44

भीषण गर्मी को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का बदलें समय

UP: This district is among the hottest in India, demanding changes to school timings up to grade 12 due to the
स्कूलों में समय का बदलाव। - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश में भीषण गर्मी व लू को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय भी बदलने की मांग की गई है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय व प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा ने कहा किअभी माध्यमिक विद्यालय सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक खुल रहे हैं। इसकी वजह से छात्रों व शिक्षकों को घर पहुंचने में दो-ढाई बज रहा है। इस समय भीषण लू चलती है। कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजकीय शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी बोर्डों के विद्यालयों को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में जिलाधिकारियों ने विद्यालयों का समय सुबह 7.30 से 12.30 तक का निर्धारित किया है। जबकि अधिकतर जगह अभी भी विद्यालय पूर्व के समय पर चल रहे हैं। इससे शिक्षकों व छात्रों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed