फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: These trains passing through Lucknow will remain canceled from September 2 to 5, some will run on changed

यूपी: लखनऊ से गुजरने वाली ये ट्रेनें दो से पांच सितंबर तक रहेंगी कैंसिल, कुछ चलेंगी बदले रूट से, ये है लिस्ट

Sun, 01 Sep 2024 09:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Sep 2024 09:02 AM IST
सार

Train Cancel List: लखनऊ से गोंडा और गोरखपुर रूट चलने वाली 24 ट्रेनें आने पांच सितंबर से या तो रद्द रहेंगे या फिर बदले हुए रूट से चलेंगी। यात्रा प्लान करने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें। 
 

विज्ञापन
UP: These trains passing through Lucknow will remain canceled from September 2 to 5, some will run on changed
कई ट्रेनों के बदले रूट। - फोटो : संवाद

विस्तार

 गोरखपुर-गोंडा रूट की 24 ट्रेनें 2 से 5 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं, 26 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। यह बदलाव गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित मगहर-खलीलाबाद-चुरेब स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल की कमीशनिंग के कार्य की वजह से होगा। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम से ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर-गोंडा रूट की 24 ट्रेनें 2 से 5 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। इनमें लखनऊ से चलने व गुजरने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं। 26 ट्रेनें निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा की जगह गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस व 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस 2 से 4 सितंबर तक कैंसिल रहेंगी। 15114 छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस 2 व 3 सितंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 15113 गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस व 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 3 व 4 सितंबर को निरस्त रहेगी। 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 4 व 5 को कैंसिल रहेगी। ऐसे ही 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी 4 को, 04138 बरौनी ग्वालियर विशेष गाड़ी 5 सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 4 सितंबर को बरौनी में पांच घंटे, कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस 3 को असम के कामाख्या में चार घंटे, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 3 को गोरखपुर में तीन घंटे रोककर चलाई जाएगी। इसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 4 को प. बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में दो घंटे, प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चार को प्रयागराज जं. से दो घंटे, लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 4 को लखनऊ जं. से 3 घंटे एवं नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 4 को 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकनगर-ऐशबाग के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
दो सितंबर को वड़ोदरा से चलने वाली वड़ोदरा-गोरखपुर विशेष ट्रेन मानकनगर ऐशबाग के रास्ते चलकर गोरखपुर की जगह गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में गोरखपुर से तीन को चलने वाली गोरखपुर-वडोदरा विशेष ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होगी।


मगहर, खलीलाबाद नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस तीन व चार को मगहर पर, बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस मुंडेरवा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रक्सौल आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस और बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3 को खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी तरह 4 सितंबर को कई ट्रेनें खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों में वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस और आनंदविहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed