फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: These 40 special trains of the state will be made regular, later 25 more will be added on these routes; Fa

यूपी: प्रदेश की ये 40 स्पेशल ट्रेनें बनाई जाएंगी रेगुलर, बाद में इन रूटों पर 25 और जुड़ेंगी; किराया होगा कम

Tue, 10 Jun 2025 07:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

Special trains of UP: लखनऊ और उसके आसपास के रूटों से गुजरने वाले 40 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
UP: These 40 special trains of the state will be made regular, later 25 more will be added on these routes; Fa
स्पेशल ट्रेनों को बनाया जाएगा रेगुलर। - फोटो : Freepik

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 25 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाकर चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व 40 ट्रेनों को रेगुलर किया जा चुका है। रेगुलर बन जाने से किराया कम हो जाएगा। ट्रेनें शाहजहांपुर, कानपुर, अयोध्या, बालामऊ रूट की हैं।

विज्ञापन


उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर (सामान्य) बनाकर चलाने की योजना जनवरी में बनाई गई थी। इन ट्रेनों के नंबर जीरो के बजाय सामान्य नंबरों से शुरू होंगे। स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक होता है, जबकि रेगुलर का कम। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए जब पहली जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू हुई थी तो उत्तर रेलवे प्रशासन ने 40 स्पेशल ट्रेनों को सामान्य बना दिया था।
विज्ञापन


ट्रेनों को कोरोना के समय से ही स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा था। उनके सामान्य हो जाने से किराया करीब आधा हो गया था। ऐसे में अब दूसरे चरण में रेलवे प्रशासन 25 और ट्रेनों को रेगुलर बनाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई से स्पेशल ट्रेनें रेगुलर के तौर पर पटरी पर उतर आएंगी। इससे तकरीबन 15 हजार यात्रियों को प्रतिदिन राहत मिलेगी। ये ट्रेनें अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बालामऊ रूट की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को बनाया जा चुका है रेगुलर
झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, प्रयागराज संगम-लखनऊ, लखनऊ-शाहजहांपुर, लखनऊ-अयोध्या मेमू, सात जोड़ी लखनऊ-कानपुर मेमू, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर, झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, प्रयागराज संगम-लखनऊ, लखनऊ-शाहजहांपुर, लखनऊ-अयोध्या मेमू, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर ट्रेनों को रेगुलर बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed