{"_id":"65a125d1225e2d05c30bb562","slug":"up-there-will-be-no-power-cut-from-january-17-till-pran-pratistha-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 17 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक नहीं होगी बिजली कटौती, मकर संक्राति को भी होगी 24 घंटे आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 17 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक नहीं होगी बिजली कटौती, मकर संक्राति को भी होगी 24 घंटे आपूर्ति
Fri, 12 Jan 2024 06:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:18 PM IST
सार
Up Electricity News :प्राण प्रतिष्ठा के आसपास शाम को बिजली रहे शासन इसकी व्यवस्था बना रहा है। जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
नहीं होगी बिजली कटौती।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर आप भी खूब उल्लासपूर्वक दीवाली मना सकेंगे। इस दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। बिजली निगम ने रामभक्तों को यह तोहफा देने की तैयारी की है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शनिवार को होने वाली चेयरमैन की बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। अयोध्या जैसी व्यवस्था पूरे प्रदेश में भी लागू करने की उम्मीद है। शाम को घरों के बाहर रोशनी रहे इसके लिए सरकार पहले से तैयारी करने जा रही है।
विज्ञापन
आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला गर्भगृह में विराजमान होंगे। इसके लिए जिले के लोग काफी उत्साहित हैं। सभी ने घरों को दुल्हन की तरह सजाकर, तमाम रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाने की योजना बनाई है। बिजली कटौती की दशा में धनाढ्य लोगों ने तो जेनरेटर तक का इंतजाम कर लिया है। मध्यमवर्गीय लोगों की मंशा पर पानी न फिरे, इसके लिए बिजली निगम ने भी इंतजाम किए हैं। अब तक की योजना के अनुरूप जिले के लगभग 53 बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 17 जनवरी से ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह आपूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी कुछ दिन तक जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर भी 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति
शासन ने मकर संक्रांति को प्रांतीयकृत मेला घोषित किया गया है। इसे देखते हुए आगामी 14 जनवरी को भी 24 घंटे तक जिले में बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने सभी बिजलीघरों को निर्देशित किया है। किसी तरह का मरम्मत कार्य अविलंब करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
बैठक में होगा अंतिम निर्णय
प्राण प्रतिष्ठा के समय जिला बिजली कटौती मुक्त रहेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश हैं। चेयरमैन के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम