फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain in 53 Districts Lucknow Aaj ka Mausam News in Hindi

UP Weather Today: आज इन 53 जिलों में होगी भारी बारिश, अब तक 11 फीसदी अधिक हुई बरसात; जानें अपने जिले का हाल

Sun, 22 Jun 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Jun 2025 07:03 PM IST
सार

UP Weather Update Today : रविवार को पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain in 53 Districts Lucknow Aaj ka Mausam News in Hindi
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीते तीन दिनों की तरह ही रविवार को भी प्रदेश में मौसम बदला-बदला नजर आया। लखनऊ में शनिवार देर रात हल्की बारिश हुई तो सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश की घोषणा की है। 

विज्ञापन


इसके पहले दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शनिवार को जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में और गिरावट महसूस की गई। बारिश के मामले में सोनभद्र सबसे आगे रहा जहां 136 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर श्रावस्ती में 110.2 मिमी. बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी और मध्य यूपी में भी जमकर बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 5.6 मिमी. बारिश हुई। रविवार को इससे अधिक बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक जून से 21 जून तक प्रदेश में कुल 50.5 मिमी. बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 45.6 मिमी. के सापेक्ष 11 प्रतिशत ज्यादा है। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बारिश का यह क्रम रविवार के अलावा आगे भी जारी रहेगा। पूर्वी और मध्य यूपी में रविवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बहुत भारी वर्षा होने के लिए ऑरेंज अलर्ट

लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain in 53 Districts Lucknow Aaj ka Mausam News in Hindi
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

30 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने बताया कि 26 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 30 राज्यों में भारी बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 27 जून तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले साथ दिन बारिश होगी।
 

Weather: जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक; देश भर में बारिश का अलर्ट, ओडिशा में बाढ़ से 50000 लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed