फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The wind coming from the mountains increased the chill, the temperature of the entire state dropped, know

UP Weather : पहाड़ों से आई हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, लुढ़का पूरे प्रदेश का पारा, यहां देखें आज-कल का पूर्वानुमान

Sun, 29 Dec 2024 06:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

UP weather: पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर यूपी के मौसम पर पड़ा है। शनिवार को करीब-करीब पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: The wind coming from the mountains increased the chill, the temperature of the entire state dropped, know
सुबह शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों में रात के पारे में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद दिन व रात के पारे में रोजाना थोड़ी-थोड़ी गिरावट जारी रहेगी। सुबह शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


राजधानी में शनिवार सुबह बूंदाबांदी व हल्की बारिश से दिन का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बादल और ठंडी हवाओं की वजह से दिन में लोगों ने गलन महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवा अब ठिठुरन बढ़ाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को राजधानी में 1.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 15.2 डिग्री, तो दिन का तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल में हुई बारिश, दिन में छाए रहे बादल

पहाडों पर बारिश बर्फबारी के कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में करीब दो घंटे तक रिमझिम बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। वाराणसी में अधिकतम तापमान में छह डिग्री और मऊ, सोनभद्र में चार-चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सोनभद्र में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दो दिनों में जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

वाराणसी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि शनिवार को 21.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला है। अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने और तापमान में कमी के आसार है।


जौनपुर में सुबह करीब 10 बजे से बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होने के कारण 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। सोनभद्र जिले के माैसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले में शनिवार को न्यूूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश व हवाएं चलने के कारण आजमगढ़, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर में भी सर्दी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed