फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The storm and rain season has ended in the state, and the weather will become warmer from today

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ आंधी-बारिश का दौर, मौसम में तपिश का असर, सोमवार को लेकर अलर्ट जारी

Sun, 14 Jun 2026 08:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jun 2026 08:39 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में आज से मौसम में बदलावा होने जा रहा है। बीते एक सप्ताह से आंधी और बारिश का दौर अब पूरी तरह से रुक सकता है। 

 

विज्ञापन
UP: The storm and rain season has ended in the state, and the weather will become warmer from today
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को सुबह आंधी और बारिश का दाैर देखने को मिला। आजमगढ़ और बाराबंकी जिले में 77 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जोरदार आंधी चली। वहीं कानपुर, अयोध्या, उन्नाव समेत प्रदेश के दोनों संभागों के लगभग 25 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में सर्वाधिक 67.6 मिमी, ललितपुर में 48 मिमी और सीतापुर में 44.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद, मथुरा, आगरा के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्रदेश में आंधी बारिश के सिमटने के आसार हैं। रविवार के लिए प्रदेश में कहीं भी आंधी या तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी हवा में जो ठंडक है वह एक या दो दिन में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। एक बार फिर से प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़त आएगी। साथ ही तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। बताया कि यूपी में मानसून के प्रवेश के लिए फिलहाल एक हफ्ते तक अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा में 40.6 डिग्री और झांसी में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहानि, पशुहानि का आकलन कर पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा उपलब्ध कराएं। किसी भी आवश्यकता पर शासन को तत्काल अवगत कराएं। 

शनिवार को कासगंज, चंदौली, मीरजापुर, बाराबंकी जिले में वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि व पशुहानि हुई। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशासन के आलाधिकारी प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने आंधी, पानी, ओलावृष्टि आदि के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन से संवाद करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। 

राजधानी में आज से दोबारा सिर उठाएगी तपिश भरी गर्मी

 राजधानी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के असर से पारे में गिरावट आई और माैसम सुहाना रहा। सुबह 9 बजे तक लखनऊ में 5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। हालांकि, दोपहर में हुई तेज धूप के असर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से लखनऊ में विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगी और आंधी बारिश का दाैर थमेगा। इसके साथ ही तपिश भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री की गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed