फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state's first Gen-Z post office has opened in the capital city; established at IIM, it was inaugurated

यूपी:राजधानी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर, आईआईएम में हुई स्थापना, निदेशक ने किया उद्घाटन

Fri, 19 Dec 2025 09:55 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 19 Dec 2025 09:55 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में आईआईएम परिसर में प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर शुरू हुआ। युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बने इस डाकघर में डिजिटल भुगतान, हाई-स्पीड वाई-फाई, पार्सल ट्रैकिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
UP: The state's first Gen-Z post office has opened in the capital city; established at IIM, it was inaugurated
डाक सेवा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

युवाओं को डाक सेवा से जोड़ने और उसके आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने अपने परिसर में प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर स्थापित किया है। जेन-जी थीम पर आधारित इस डाकघर का उद्घाटन आईआईएम के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने शुक्रवार को किया।

विज्ञापन


प्रो. गुप्ता ने कहा कि इंटरनेट युग से पहले पत्राचार का मुख्य माध्यम डाक व्यवस्था ही थी और इंडिया पोस्ट ने इसे देश के हर कोने तक पहुंचाया। प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर आईआईएम में खुलना गर्व की बात है।मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि यह डाकघर विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि वे डाक प्रणाली से जुड़ें और इसकी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन


यह शहर में अपनी तरह का पहला डाकघर है। इसे युवाओं की जरूरतों और आधुनिक सोच को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने कहा कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन और सहयोग से जेन-जी डाकघर की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य डाक सेवाओं को और अधिक स्मार्ट, तेज और सुलभ बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं

  • क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान
  • स्वचालित पार्सल पैकेजिंग व बुकिंग यूनिटरियल-टाइम अपडेट के साथ पैकेज ट्रैकिंग
  • आधार नामांकन व अपडेट की सुविधानिशुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed