फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state is about to get another expressway; the Gorakhpur-Panipat Expressway will pass through these di

यूपी: प्रदेश को मिलने जा रहा है एक और एक्सप्रेसवे, इन जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे

Wed, 26 Nov 2025 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Nov 2025 07:06 AM IST
सार

Expressways in UP: प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। गोरखपुर से पानीपत जाने वाले इस एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी अच्छी होगी। 

विज्ञापन
UP: The state is about to get another expressway; the Gorakhpur-Panipat Expressway will pass through these di
गोरखपुर पानीपत एक्सप्रेसवे 650 किमी का होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का सीमांकन अंतिम चरण में है। इसे बिजनौर में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से भी लिंक किया जाएगा। यह हाईवे श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पुवायां (शाहजहांपुर), बीसलपुर (पीलीभीत). बिजनौर, सहारनपुर और शामली से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन


यह हाईवे शत-प्रतिशत ग्रीनफील्ड होगा। यानी, पूरा एक्सप्रेसवे जमीन अधिग्रहीत करके बनाया जाएगा। अभी तक के सीमांकन के अनुसार, इसकी कुल लंबाई 650 किमी होगी। इसके निर्माण पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से नेपाल बॉर्डर होते हुए पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच कनेक्टिविटी बढ़िया होगी। पानीपत औद्योगिक क्षेत्रों का भी यूपी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई के दिल्ली के सूत्रों के मुताबिक, एनएचएआई की मुरादाबाद और अयोध्या इकाई को इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से सौंपी जा सकती है। इस पर अभी विचार चल रहा है। श्रावस्ती जिले को टच करते हुए यह हाईवे बलरामपुर और बहराइच के बड़े हिस्से को लाभांवित करेगा। लखीमपुर के बाहरी हिस्से से होते हुए शाहजहांपुर के पुवायां में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक्सप्रेसवे के रूट को ऐसे डिजाइन किया गया है कि रूहेलखंड के पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उससे आगे पश्चिमी यूपी की हस्तिनापुर सेंक्चुअरी के हिस्से को प्रभावित न करे। इसके लिए पीलीभीत में बीसलपुर क्षेत्र से होकर बिजनौर ले जाएगा। इससे आगे वन भूमि अधिग्रहीत न करना पड़े, इसलिए बिजनौर से सटे उत्तराखंड के निचले हिस्से से भी गुजरेगा। देवबंद (सहारनपुर) और शामली होते हुए पानीपत से जुड़ेगा।


एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस सीमांकन पर फाइनल मुहर सरकार के स्तर से लगेगी। इसके लिए प्रस्ताव वहां भेजा जा रहा है। एक बार इसके वहां से फाइनल होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed