फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state assembly's budget session will be held from February 9 to 20, and the state budget will be pres

यूपी: प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र 9 से 20 फरवरी तक, 11 को पेश होगा राज्य का बजट; जानिए शेड्यूल

Wed, 04 Feb 2026 06:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद चर्चा होगी। 

विज्ञापन
UP: The state assembly's budget session will be held from February 9 to 20, and the state budget will be pres
यूपी में 11 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा का बजट सत्र आगामी 9 से 20 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम को बुधवार को अनंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया। अब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट दोनों सदनों में पेश करेगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़ा जाएगा, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कुछ अध्यादेश और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे। वहीं 10 फरवरी को निधन के निर्देश पढ़े जाएंगे, जिसमें खासकर बरेली के फरीदपुर के भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड के बीते दिनों हुए निधन के बाद सदन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अगले दिन वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में बजट पेश करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक बजट पर चर्चा होगी। अंतिम दिन सदन स्थगित होने से पहले उप्र विनियोग विधेयक को पारित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed