{"_id":"69742ee7a7e85ed945056028","slug":"up-the-samajwadi-party-will-maintain-its-distance-from-owaisi-s-aimim-as-it-has-no-fear-whatsoever-of-losing-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ओवैसी की एआईएमआईएम से दूरी बनाए रखेगी सपा, मुस्लिम वोट बैंक खिसकने की उसे रत्ती भर आशंका नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओवैसी की एआईएमआईएम से दूरी बनाए रखेगी सपा, मुस्लिम वोट बैंक खिसकने की उसे रत्ती भर आशंका नहीं
Sat, 24 Jan 2026 08:02 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 24 Jan 2026 08:02 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह यूपी में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से दूरी बनाए रखेगी। सपा को मुस्लिम वोट बैंक के खिसकने की कोई चिंता नहीं है। पार्टी का मानना है कि ओवैसी की मौजूदगी भाजपा विरोधी वोटों को बांटती है।
विज्ञापन
ओवैसी और अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी यूपी में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से दूरी बनाए रखेगी। उसे प्रदेश में मुस्लिम वोट बैंक खिसकने की रत्ती भर भी आशंका नहीं है। यह बहस सपा सांसद रमाशंकर राजभर के उस बयान से शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए किसी भी पार्टी का साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इसका खंडन करते हुए कहा कि सपा को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की जरूरत नहीं है। सपा हमेशा अकेले दम पर सरकार बनाती है। यहां बता दें कि वर्ष 2022 में एआईएमआईएम ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 99 पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी। उसे मात्र 0.4 प्रतिशत मत मिले थे। इससे ज्यादा वोट तो यूपी में नोटा को मिले थे।
विज्ञापन
सपा के एक जिम्मेदार नेता ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि पिछले चुनावों से यह सबक मिलता है कि यूपी का मुस्लिम एआईएमआईएम पर भरोसा नहीं करता। उसे पता है कि ओवैसी के आने से भाजपा विरोधी वोट बिखरेगा, जिससे भाजपा को फायदा होगा। इस नेता का कहना है कि हमारी रणनीति ओवैसी के मुद्दे पर कोई भी बात न करने की है।
विज्ञापन