{"_id":"694ea036ae5a51c2d202e17d","slug":"up-the-samajwadi-party-will-field-sujit-singh-from-the-mau-seat-deciding-to-bet-on-the-son-of-sudhakar-singh-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मऊ सीट से सुजीत सिंह को उतारेगी सपा, सुधाकर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे पर दांव लगाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मऊ सीट से सुजीत सिंह को उतारेगी सपा, सुधाकर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे पर दांव लगाने का फैसला
Fri, 26 Dec 2025 08:18 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:18 PM IST
सार
मऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सुजीत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनके बेटे पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : SP Youtube
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ विधानसभा सीट के उपचुनाव में सुजीत सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह सीट सुजीत के पिता व विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। उनका बीमारी के चलते बीती 20 नवंबर को निधन हो गया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए अभी चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान के सीट खाली करने के बाद हुए घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। अब सुधाकर सिंह के निधन के बाद यहां पर एक बार फिर उप चुनाव प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। सुजीत वर्ष 2015 में मऊ के घोसी से ब्लॉक प्रमुख बने और उन्हें ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष भी चुना गया।
विज्ञापन