{"_id":"62544d231d41d41a0026ef66","slug":"up-the-results-of-27-seats-of-the-legislative-council-today-the-commission-has-completed-preparations-for-counting-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजे कल, आयोग ने मतगणना के लिए पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विधान परिषद की 27 सीटों के नतीजे कल, आयोग ने मतगणना के लिए पूरी की तैयारी
Mon, 11 Apr 2022 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:15 PM IST
सार
मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, मेरठ और सहारनपुर में मतगणना होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों पर मंगलवार को मतगणना सुबह 12 बजे से शुरू होगी। इन सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव हुआ था। मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में होगी। इसके लिए आयोग और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए जो केंद्रीय अर्धसैनिक बल यूपी को उपलब्ध कराया गया था वह मतगणना तक तैनात रहेगा। सभी मतगणना केंद्रों पर आब्जर्वर की तैनाती भी की गई है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 35 निकाय सीटों पर 36 सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था। 25 मार्च तक इस चुनाव के लिए नामांकन जमा कराए गए।
विज्ञापन
36 सीटों में से 9 पर भाजपा के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। वहीं, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इन जिलों में होगी मतगणना
मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, आगरा, मेरठ और सहारनपुर।