फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The process of rain is about to end in UP, Meteorological Department told when will the monsoon stop in th

Weather Update : आज तराई और पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, फिर थम जाएगी यूपी में मानसून की चाल

Sun, 29 Sep 2024 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Sep 2024 06:59 AM IST
सार

रविवार को मौसम विभाग ने यूपी के तराई व पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन
UP: The process of rain is about to end in UP, Meteorological Department told when will the monsoon stop in th
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को प्रदेश बारिश से नहा उठा। करीब-करीब हर जिले में अच्छी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने इस बारिश के रुकने के संकेत भी दे दिए हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून के अब थमने का समय नजदीक है। रविवार को मौसम विभाग ने यूपी के तराई व पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। वहीं नमीयुक्त पूर्वा हवाओं के थमने के भी संकेत हैं। इसके बाद आसमान साफ होने और धूप खिलने से तापमान में क्रमश: बढत देखने को मिलेगी। पिछले दो दिनों में हुई अत्यधिक बारिश और खेतों में जल भराव से धान, अरहर, मूंगफली व हरी सब्जियां उगाने वाले किसानों के माथे पर अब चिंता की रेखाएं हैं। उन्हें इस मूसलाधार बारिश से फसल के खेतों में लेट जाने और नुकसान का डर सता रहा है।

विज्ञापन

गिरा तापमान, ठंडक का हुआ एहसास

UP: The process of rain is about to end in UP, Meteorological Department told when will the monsoon stop in th
Rain - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को यूपी के बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, अयोध्या, झांसी व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बरसात हुई। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। तापमान में गिरावट से लोगों को हवा में ठंडक का एहसास हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

UP: The process of rain is about to end in UP, Meteorological Department told when will the monsoon stop in th
बहराइच के गांवों में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच बस्ती में सर्वाधिक 108 मिमी, गोरखपुर में 48 मिमी, वाराणसी में 37 मिमी, झांसी में 21.6 मिमी, उरई में 17 मिमी, अयोध्या में 14 मिमी, बलिया में 11.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो वाराणसी में सर्वाधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 33.6 डिग्री और उरई में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या और बस्ती में 22 डिग्री, बहराइच में 22.2 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed