{"_id":"6892e06ddc111b9be9049c24","slug":"up-the-police-officer-under-whose-protection-chhangur-grew-up-bought-land-worth-crores-in-lucknow-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर उसने इकाना स्टेडियम के पास 15 हजार स्क्वार फीट जमीन खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर उसने इकाना स्टेडियम के पास 15 हजार स्क्वार फीट जमीन खरीदी
Wed, 06 Aug 2025 10:26 AM IST
ishwar ashish
अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:26 AM IST
सार
जिस कोतवाल की छत्रछाया में धर्मांतरण का आरोपी छांगुर बढ़ा उसने लखनऊ में छह करोड़ की जमीन खरीदी और अब हर रोज मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहा है।
विज्ञापन
छांगुर उर्फ जमालुद्दीन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों से धर्मांतरण के आरोपी छांगुर उर्फ जमालुद्दीन की मिलीभगत रही। एटीएस ने छांगुर, नीतू, नवीन व महबूब सहित 10 के खिलाफ दर्ज मुकदमों में इसका जिक्र किया है। असल में जिस कोतवाल की छत्रछाया में छांगुर बढ़ा, उसने लखनऊ में करोड़ों की जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव, गृह एवं गोपन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उतरौला में छांगुर ने करीब 2010 से ही जड़ें जमाना शुरू कर दिया था। एक चर्चित कोतवाल ने छांगुर और उससे जुड़े लोगों की मदद की। जमीनों और मकानों पर कब्जा भी कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Flood in UP: मिर्जापुर में लाल निशान के पार हुई गंगा, 14 की मौत, लखीमपुर खीरी शारदा भी खतरे के निशान से ऊपर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: बाढ़ और बारिश के बीच आए मानसून थमने के संकेत, आज इन छह जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; अलर्ट जारी
इसके बदले छांगुर ने खूब पैसे दिए। इसके बाद कोतवाल ने लखनऊ में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास 15 हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी। अभी जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। धर्मांतरण के सादुल्लानगर कनेक्शन के बाद धीरे-धीरे बलरामपुर पुलिस और छांगुर का गठजोड़ सामने आने लगा है।
सवाल... अब तक कार्रवाई क्यों नहीं
अब सवाल यह है कि इतने गंभीर मामले में नाम जुड़ने के बाद भी चर्चित कोतवाल पर तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अब जब छांगुर के पूरे गिरोह से पर्दा हटना शुरू हुआ तो वही कोतवाल देवीपाटन मंदिर में रोज माथा टेकने पहुंच रहा है।