{"_id":"6880e2aa4e015e0d2c014260","slug":"up-the-period-of-humidity-and-heat-will-end-from-friday-cyclone-reached-the-bay-of-bengal-heavy-rain-will-o-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शुक्रवार से खत्म होगा उमस और तपिश का दौर, बंगाल की खाड़ी में पहुंचा चक्रवात; इन जिलों में होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शुक्रवार से खत्म होगा उमस और तपिश का दौर, बंगाल की खाड़ी में पहुंचा चक्रवात; इन जिलों में होगी बारिश
Wed, 23 Jul 2025 06:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:54 PM IST
सार
Monsoon IN UP: बीते एक सप्ताह से चल रहा गर्मी और तपिश का दौर खत्म होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी-पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह कर धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। इस बीच तराई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बुधवार को मेरठ में सर्वाधिक 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे जिलों और एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में बना एक चक्रवात कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। यह चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन