{"_id":"610d05a51ca058077847ac0a","slug":"up-the-old-contract-workers-of-mnrega-will-not-be-handed-over-to-the-service-provider-company-the-new-ones-will-be-recruited-from-the-jam-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मनरेगा के पुराने संविदा कर्मी नहीं होंगे सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले, नए की जैम पोर्टल से भर्ती होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मनरेगा के पुराने संविदा कर्मी नहीं होंगे सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले, नए की जैम पोर्टल से भर्ती होगी
Fri, 06 Aug 2021 03:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:19 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के इस निर्णय से 10 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को राहत मिली है। वहीं ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में 1,278 नए संविदा कर्मियों की भर्ती जैम पोर्टल से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनरेगा में बीते 12-13 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को अब सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से 10 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को राहत मिली है। वहीं ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में 1,278 नए संविदा कर्मियों की भर्ती जैम पोर्टल से करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विभाग ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग ने बीते मार्च में मनरेगा में संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति जैम पोर्टल के जरिये सेवा प्रदाता कंपनी से करने का निर्णय लिया था। साथ ही मनरेगा में पहले से संविदा पर कार्यरत सहायक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार को भी कंपनी के हवाले करने करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 26 मार्च के अंक में ‘मनरेगा के संविदा कर्मियों की नियुक्त सेवा प्रदाता कंपनी से करने की तैयारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मनरेगा संविदा कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन भी किया। संविदा कर्मियों के विरोध के चलते विभाग ने अब अपना निर्णय बदल लिया है। विभाग के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि पहले से कार्यरत संविदा कर्मियों को सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले नहीं किया जाएगा। लेकिन नए संविदा कर्मियों की भर्ती जैम पोर्टल से की जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
अपर आयुक्त ने बताया कि सहायक कार्यक्रम अधिकारी के 191, सहायक लेखाकार के 197, कंप्यूटर ऑपरेटर के 116 और तकनीकी सहायक के 774 पदों पर भर्ती की जाएगी।