{"_id":"694febec867a8cda80073a04","slug":"up-the-number-of-trains-leaving-the-state-will-double-in-five-years-these-stations-including-charbagh-will-b-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच साल में डबल हो जाएंगी प्रदेश से निकलने वाली ट्रेनों की संख्या, चारबाग सहित ये स्टेशन होंगे आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच साल में डबल हो जाएंगी प्रदेश से निकलने वाली ट्रेनों की संख्या, चारबाग सहित ये स्टेशन होंगे आधुनिक
Sat, 27 Dec 2025 07:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:53 PM IST
सार
Trains from UP: आने वाले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर रेलवे से निकलने वाली ट्रेनों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे की लखनऊ, इज्जतनगर, बनारस और गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों की संख्या डबल की जाएगी। वहीं उत्तर रेलवे के चारबाग, वाराणसी, अयोध्या स्टेशनों को अपग्रेड कर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे को निर्देश दिए हैं। अगले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली ट्रेनों की संख्या दोगुनी की जाएगी। जोनल रेलवे ने अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्लेटफार्मों, लाइनों, पिटलाइनों को बढ़ाया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र में और उसके आसपास नए टर्मिनलों का निर्माण होगा। गोमतीनगर स्टेशन के अपग्रेडेशन का सेकेंड फेज करीब पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। ऐशबाग, बादशाहनगर व गोरखपुर स्टेशनों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा खलीलाबाद-श्रावस्ती-बहराइच नई रेललाइन वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरी ओर गोरखपुर के रास्ते बाराबंकी से छपरा तक 425 किमी तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही चौथी लाइन बिछाने के लिए भी तैयारी चल रही है। कई जगहों पर निर्माण व सर्वे कार्य चल रहा है। घाघरा घाट-बुढ़वल तक तीसरी लाइन निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें घाघरा नदी पर महत्वपूर्ण पुल का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
चारबाग सहित दस स्टेशन होंगे अपग्रेड
दूसरी ओर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग, वाराणसी, अयोध्या सहित दस स्टेशनों को अपग्रेड करने के बारे में रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें दिल्ली, वाराणसी, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जम्मू, हरिद्वार व बरेली स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर आने वाले पांच वर्षों में रेल गाड़ियों के संचालन की क्षमता दो गुनी की जाएगी। स्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चरों को विस्तार दिया जाएगा। इन शहरों में यात्रियों की बढ़ती संख्याओं को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।