फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of rain and storm, CM Yogi has instructed the officials to reach out to th

यूपी: पूरा प्रदेश बारिश-आंधी की चपेट में, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए प्रभावितों के पास पहुंचने के निर्देश

Sun, 31 May 2026 11:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 11:14 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। इससे कई जनहानि हुई हैं। कुछ स्थानों पर फसल भी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of rain and storm, CM Yogi has instructed the officials to reach out to th
आंधी-बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने को भी कहा है। रविवार को कई जिलों में आंधी और तूफान आया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। 

विज्ञापन


किसी भी आपदा में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने जनहानि या पशुहानि पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध सहायता पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराने को कहा। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम आकलन कर रिपोर्ट देगी। किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश मिले हैं। टूटे तारों और खंभों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed