फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of intense heat, with heatwave alerts in these districts

UP Weather: पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, आज इन जिलों में लू का अलर्ट; मानसून के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 28 Jun 2026 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Jun 2026 12:02 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 30 जून तक आ सकता है। 

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of intense heat, with heatwave alerts in these districts
जानिए यूपी में कब तक आएगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक हो सकती है। हालांकि तब तक लू और तीखी धूप का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन




रविवार के लिए तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से भी रविवार को तेज तपिश की चपेट में रहेंगे। शनिवार को प्रयागराज 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा, कानपुर और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ, हरदोई, कानपुर, बांदा, बहराइच, बलिया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, बिजनौर, मुरादाबाद, फतेहपुर और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में लू चली। वहीं लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में तीव्र लू का असर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश से होने के आसार हैं।

 इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आस पास के क्षेत्र।



 

लू से अभी राहत नहीं, जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश के संकेत

राजधानी में भीषण गर्मी का दौर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, तपिश से राहत के लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 30 जून के आसपास शहर में मानसून की दस्तक और बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

शनिवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, इसमें 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.9 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी लखनऊ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। त्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश के साथ होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed