फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The effect of Nautapa will be visible in the state from today, the scope of rain and storm will decrease;

यूपी: प्रदेश में आज से दिखेगा नौतपा का असर, घटेगा बारिश और आंधी का दायरा; इन जिलों में छाए रह सकते हैं बादल

Sun, 01 Jun 2025 09:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Jun 2025 09:37 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शनिवार को आगरा का तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला गया। 

विज्ञापन
UP: The effect of Nautapa will be visible in the state from today, the scope of rain and storm will decrease;
प्रदेश में आज से बढ़ सकती है गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मौसम एक बार फिर से गर्म होना शुरू हो गया है। शनिवार को आगरा सहित कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर गया। लखनऊ में उमस भरी गर्मी थी। रात में उमस होने की वजह से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में बारिश और आंधी का दायरा कम होगा। 

विज्ञापन


हालांकि रविवार को भी पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी व बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी व बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा घटेगा। वहीं प्रदेश में शनिवार को आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं उरई में 41.8, बहराइच में 41.6, मुरादाबाद में 41.5 और और वाराणसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

धरे रह गए पूर्वानुमान, पसीने में बह गईं राहत की उम्मीदें

मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले लखनऊ में शुक्रवार रात से बादल छाने और शनिवार को छिटपुट बारिश के आसार जताए थे। भीषण उमस से परेशान लखनऊ के लोगों के लिए यह खबर राहत की सौगात लिए थी। शनिवार को सभी पूर्वानुमान धरे रह गए। तीखी धूप के बीच 40 डिग्री तापमान में भीषण उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बेहिसाब पसीने में राहत की उम्मीदें भी बह गईं।

मौसम विभाग ने अब एक बार फिर लखनऊ व आस-पास के जिले के लोगों को अगले दो दिन भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इधर, शनिवार को काफी दिनों के बाद लू भी महसूस की। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी, जबकि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गरजेंगे बादल, वज्रपात की आशंका

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व बदायूं

 

यूपी: प्रदेश के 51 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गिर सकते हैं ओले; अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed