फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The departing monsoon brought record rainfall, warnings issued for these districts until October 7; damage

यूपी: जाते हुए मानसून ने कराई रिकॉर्ड बारिश, सात अक्तूबर तक इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी; धान को नुकसान

Sat, 04 Oct 2025 07:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Oct 2025 07:09 AM IST
सार

Weather in UP: जाते हुए मानसून ने अक्तूबर के महीने में रिकॉर्ड बारिश कराई। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। 

विज्ञापन
UP: The departing monsoon brought record rainfall, warnings issued for these districts until October 7; damage
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश के दाैर के साथ अक्तूबर की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी पर लगाम लगी है। माैसम विभाग ने शनिवार के लिए बिहार से सटे बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया सहित प्रदेश के नाै जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तराई और पूर्वांचल के इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने माैसम में आए इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और उड़ीसा व आंध्रप्रदेश के तट गोपालपुर और पाराद्वीप के बीच एक चक्रवात की माैजूदगी बताई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी का दाैर 7 अक्तूबर तक जारी रह सकता है।

विज्ञापन

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान का खतरा

UP: The departing monsoon brought record rainfall, warnings issued for these districts until October 7; damage
बारिश व हवा के कारण गिरी धान की फसल।

खेतों में पकने को तैयार धान को इस समय धूप की जरूरत होती है। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बारिश का धान की फसल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, धान की बालियां झुकने और पाैधों में सड़न से फसल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

यहां है भारी बारिश की संभावना

बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed