फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The deadline for applying for Hajj has been extended, and applications can now be made until July 24

यूपी: बढ़ाई गई हज जाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, अब 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन; इतना आएगा खर्च

Mon, 20 Jul 2026 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

Hajj 2027: हज 2027 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। 20 जुलाई को इसकी अंतिम तिथि थी जिसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: The deadline for applying for Hajj has been extended, and applications can now be made until July 24
हज यात्रा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 हज-2027 के इच्छुक आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। पासपोर्ट समय पर न मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग आवेदन से वंचित हो रहे थे।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 16 जुलाई के अंक में पासपोर्ट की वैधता और नया पासपोर्ट समय पर जारी न होने से हज-2027 के आवेदकों के सामने आ रही समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम 20 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक ने सर्कुलर जारी कर बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को डिजिटल कुर्रा, 10 तक जमा करने होंगे 1.52 लाख रुपये
हज यात्रियों के चयन के लिए 30 जुलाई को मुंबई स्थित हज हाउस में ऑनलाइन डिजिटल रैंडम सेलेक्शन (कुर्रा) होगा। चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी और उन्हें एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि हज कमेटी के खाते में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed