फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up tet exam pattern changed

UP TET: पेपर पैटर्न में बड़े फेरबदल

Wed, 08 Jan 2014 12:53 PM IST
अमित त्यागी/अमर उजाला, नोएडा
अमित त्यागी/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
up tet exam pattern changed

अगले महीने होने वाली यूपी शिक्षक प्रात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक स्तर (1 से 5वीं कक्षा) और उच्च प्राथमिक स्तर (छठीं से आठवीं कक्षा) की भाषा शिक्षक पात्रता परीक्षा के 60 अंकों वाले भाषा-अभिव्यक्ति खंड में निबंध की जगह अब सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

टीईटी के लिए कटऑफ भी निर्धारित कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

परीक्षाएं 22 व 23 फरवरी को होंगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपी टीईटी की परीक्षा दो दिन में चार शिफ्ट में कराई जाएगी।

पहले दिन पहली शिफ्ट में प्राथमिक स्तर, दूसरी शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर और दूसरे दिन पहली शिफ्ट में प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षक पात्रता परीक्षा व दूसरी शिफ्ट में उच्च प्राथमिक स्तर की भाषा शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन


कटऑफ में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 150 में से 90 अंक यानि 60 फीसदी और बाकी सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए 150 में से 83 अंक यानि 55 फीसदी अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी टीईटी में कुल चार आवेदन कर सकता है। टीईटी का स्कोर कार्ड अगले पांच साल के लिए वैध होगा। रजिस्ट्रेशन टीईटी वेबसाइट के जरिए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed