अब आचार संहिता के पेंच में फंसा TET रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2013 के रिजल्ट के लिए परीक्षार्थियों को अभी कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने तय किया है कि चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाए।
हालांकि, कुछ अधिकारियों का मानना है कि मतदान समाप्त हो चुका है और आरक्षित वर्ग को 82 अंक पर पास करने के संबंध में चुनाव आयोग से अनुमति भी मिल चुकी है, इसलिए आचार संहिता का पेंच नहीं फंसेगा।
अक्टूबर में ही आना था रिजल्ट
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास होना जरूरी है। इसी के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग हर साल टीईटी आयोजित कराता है।
जून 2013 में प्रदेश के 872 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी हुई थी, जिसमें 7,65,634 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
नियमानुसार टीईटी का रिजल्ट अक्तूबर 2013 तक ही जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से इसे जारी नहीं किया जा सका।
एक मुकदमा भी हुआ दायर
इस बीच आरक्षित वर्ग के आवेदकों ने 83 के बजाय 82 अंक पर पास करने के संबंध में हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया।
हाईकोर्ट ने 82 अंक पर पास करने संबंधी आदेश जारी किया तो चुनाव आचार संहिता आड़े आ गई।
चुनाव आयोग ने आरक्षित वर्ग वालों को 82 अंक पर पास करने की अनुमति दे दी है, लेकिन कुछ उच्चाधिकारियों का मानना है कि आचार संहिता जारी रहने तक रिजल्ट घोषित न किया जाए।