{"_id":"65ee6fb025ce1a358900fc79","slug":"up-ten-new-vande-bharat-trains-will-start-from-tuesday-two-will-be-available-in-lucknow-know-the-complete-s-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंगलवार से शुरू होंगी दस नई वंदे भारत ट्रेनें, लखनऊ में मिलेंगी दो गाड़ियां, जानिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंगलवार से शुरू होंगी दस नई वंदे भारत ट्रेनें, लखनऊ में मिलेंगी दो गाड़ियां, जानिए पूरा शेड्यूल
Mon, 11 Mar 2024 08:14 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:14 AM IST
सार
Patna Lucknow Vande Bharat: पटना से गोमतीनगर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6.05 बजे चलकर अयोध्या धाम होते हुए दोपहर ढाई बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गोमतीनगर से दोपहर 3.20 बजे चलकर रात पौने बारह बजे पटना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से पटना व देहरादून के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मंगलवार को यात्रियों को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों सहित कुल 10 ट्रेनों का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त गतिशक्ति टर्मिनल, गुड्स शेड, जनऔषधि केंद्र आदि का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेनों व अन्य सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें पटना से गोमतीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस व लखनऊ जंक्शन से देहरादून के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यहां के यात्रियों को मिलेगी, जबकि कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
पटना से गोमतीनगर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6.05 बजे चलकर अयोध्या धाम होते हुए दोपहर ढाई बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गोमतीनगर से दोपहर 3.20 बजे चलकर रात पौने बारह बजे पटना पहुंच जाएगी। इसी क्रम में देहरादून से लखनऊ जंक्शन से चलने वाली वंदे भारत सुबह सवा पांच बजे चलकर बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए दोपहर में लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। देहरादून से दोपहर 2.25 बजे चलकर रात 10.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। गोरखपुर से लखनऊ आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने की सुविधा भी लोकार्पित की जाएगी।
विज्ञापन
जंक्शन पर जनऔषधि केंद्र की सुविधा
डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि लखनऊ जंक्शन व गोरखपुर स्टेशन पर दो जनऔषधि केंद्र खोलकर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। नकहा जंगल व सहजनवा में गतिशक्ति टर्मिनल, फरधान में एक गुड्स शेड, गोमतीनगर में रेल कोच रेस्टोरेंट, लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग आदि में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट का शुभारंभ भी किया जाएगा।