यूपी: तेज धूप से चढ़ा पूरे प्रदेश में पारा, आज से इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 23 मार्च तक के लिए ये अनुमान
Weather of UP: यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप का असर रहा। धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मौसम में पिछले चौबीस घंटे में तेजी से बदलाव दिखाई दिया है। बुधवार को देर सुबह से ही तपिश भरी गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर चढ़ने के साथ धूप सख्त हुई और कई जिलों के तापमान में उछाल देखने को मिला। वाराणसी, प्रयागराज और झांसी में धूप की तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, बृहस्पतिवार से मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं। 19 मार्च से 22 मार्च के बीच प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।
बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक बदले हुए मौसम के बीच दक्षिणी पूर्वी यूपी और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी होगी। इसके असर से तात्कालिक तौर पर तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 23 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोतरी आएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.