फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Temperatures are set to slow in the state for the time being, with the minimum temperature dropping to 15

यूपी: प्रदेश में फिलहाल थमेगी तापमान गिरने की रफ्तार, बीते दिनों 15 डिग्री तक आ गया था न्यूनतम पारा

Thu, 16 Oct 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Oct 2025 08:22 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम इन दिनों गर्म और सर्द एक साथ बना हुआ है। दिन के तापमान में जहां बढ़ोत्तरी दिख रही है तो वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आई है। 

विज्ञापन
UP: Temperatures are set to slow in the state for the time being, with the minimum temperature dropping to 15
कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा दिख रहा है। - फोटो : लखनऊ

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट थमी है और दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़त देखने को मिली है। बृहस्पतिवार को उरई, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। अन्य कई जिलों में भी दिन का पारा सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। हालांकि रात से लेकर सुबह तक हल्की ठंडक बनी हुई है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक यूपी के माैसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। ज्यादातर जिलों में दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त नजर आएगी। शुष्क पछुआ हवा और दिन में तेज धूप खिलने से कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार भी जा सकता है।

विज्ञापन

ठंड के साथ बढ़ रही धुंध, गोमतीनगर की हवा सबसे खराब

 राजधानी में सुबह शाम की हवा में ठंड के साथ अब धुंध भी नजर आने लगी है। बृहस्पतिवार को लखनऊ के कई इलाकों में तड़के सुबह हवा में धुंध (स्माॅग) का असरदिखाई दिया। दिन और रात के पारे में मामूली बढ़त रही लेकिन माैसम में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया। दिन में अच्छी धूप खिली। दिन का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त नजर आएगी। शुष्क पछुआ हवा और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। 169 एक्यूआई के साथ यहां की हवा पीले जोन में दर्ज की गई। लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से पांच जगहों की हवा पीले जोन में रिकार्ड की गई।

जानिए लखनऊ की हवा का हाल 

गोमतीनगर- 169 - पीला- खराब
तालकटोरा - 161 - पीला- खराब
अलीगंज- 147 - पीला - खराब
लालबाग-138- पीला - खराब
बीबीएयू- 140 - पीला - खराब
कुकरैल - 87 - हरा- अच्छा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed