फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tele-medicine will start in 27 medical colleges of the state, SGPJai will become nodal center, DGME sent proposal

यूपी : प्रदेश के 27 मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी टेली मेडिसिन, एसजीपीजाई बनेगा नोडल सेंटर, डीजीएमई ने भेजा प्रस्ताव

Thu, 11 Nov 2021 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Nov 2021 08:25 PM IST
सार

एसजीपीजीआई में करीब 20 साल से टेलीमेडिसिन की सुविधा चल रही है। इससे कुछ जिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोड़े गए हैं। विदेशों से आने वाले विशेषज्ञ भी यहां की टेली मेडिसिन सुविधाओं को सीख कर अपने देश के अस्पतालों में इसे बढावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Tele-medicine will start in 27 medical colleges of the state, SGPJai will become nodal center, DGME sent proposal
Telemedicine - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 27 मेडिकल कॉलेजों में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसका नोडल सेंटर एसजीपीजीआई बनेगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने एसजीपीजीआई को प्रस्ताव भेजा है। इससे जरूरत पड़ने पर मरीजों के उपचार में एसजीपीजीआई के विशेषज्ञ परामर्श दे सकेंगे। साथ ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई में करीब 20 साल से टेलीमेडिसिन की सुविधा चल रही है। इससे कुछ जिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोड़े गए हैं। विदेशों से आने वाले विशेषज्ञ भी यहां की टेली मेडिसिन सुविधाओं को सीख कर अपने देश के अस्पतालों में इसे बढावा दे रहे हैं। कोविड कॉल के दौरान टेली मेडिसिन का दायरा बढ़ा और टेली मेडिसिन के जरिए एसजीपीजीआई और केजीएमयू के विशेषज्ञों ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का संचालन किए। कोविड खत्म होन के बाद भी प्रदेश में 200 बेड का आईसीयू एसजीपीजीआई के टेली मेडिसिन सेंटर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इसमें एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर विभाग के बेडों के अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 40 बेड और कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज के 20-20 बेड का संचालन किया जा रहा है। इसके फायदे को देखते हुए टेली मेडिसिन को बढावा दिया जा रहा है। अब नए सिरे से 27 मेडिकल कॉलेजों को जोड़ने की कवायद शुरू हुई है। इसमें छह पुराने मेडिकल कॉलेजों के अलावा नवनिर्मित राजकीय एवं स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मेडिकल कॉलेजों का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। डीजीएमई की ओर से एसजीपीजीआई को प्रस्ताव दिया गया कि प्रदेश के 27 मेडिकल कॉलेजों में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की जानी है। इसके लिए कोविड इंफ्रास्ट्रक्चर मद में मिली धनराशि से संसाधनों का विकास किया जाएगा। एसजीपीजीआई नोडल सेंटर के रूप में इन मेडिकल कॉलेजों में टेली मेडिसिन की स्थापना से लेकर उनकेसंचालन तक की जिम्मेदारी निभाएगा। एसजीपीजीआई के टेली मेडिसिन प्रभारी प्रो. एसके मिश्रा और प्रो पीके प्रधान ने बताया कि डीजीएमई से मिले प्रस्ताव से प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। 27 मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा क्षेत्र की नई विधा शुरू होने से इलाज और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed