UP: नौकरी की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती आवास का घेरा, हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया
शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने राजधानी में बसपा प्रमुख के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण संबंधी विसंगतियों का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विस्तार
69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभ्यर्थियों ने राजधानी में प्रदर्शन किया। इस बार प्रदर्शनकारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के आवास पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
#WATCH | Lucknow, UP: Teacher recruitment aspirants stage a protest near the residence of former Uttar Pradesh Chief Minister and Bahujan Samaj Party (BSP) chief Mayawati, seeking her intervention in the 69,000 teacher recruitment reservation case. Police detain the aspirants… pic.twitter.com/16ELg7qApM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गई और मायावती से मुलाकात कराने की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर डटी रही। करीब 15 मिनट तक चले विरोध के बाद पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया।
'सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भर्ती प्रक्रिया को लेकर गलत पक्ष रखा'
प्रदर्शन में शामिल करीब 35 से 40 अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न जिलों से लखनऊ पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भर्ती प्रक्रिया को लेकर गलत पक्ष रखा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने 8,270 सीटों का हलफनामा दाखिल किया, जिसमें 4,946 ऐसे अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जो पहले ही तीन बार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।
#WATCH | Lucknow, UP: A protester says, "We ask that justice be provided for us, Dalits and backward classes. The 4,946 seats available for us should be ranked down in merit and given appointments. BSP chief Mayawati will definitely be able to get us justice." https://t.co/amioR0EvSs pic.twitter.com/eIGgYwz5M4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांग 6,800 विवादित सीटों पर पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की है, लेकिन सरकार की नई प्रक्रिया के अनुसार केवल करीब 3,300 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिल सकेगी।
'मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा'
प्रदर्शनकारी विजय ने कहा कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी गड़बड़ी को पिछड़ा वर्ग आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वीकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट में केवल 6,800 सीटों का मामला रखना चाहिए था और यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि इनमें ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए कितनी सीटें निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.