यूपी: अयोध्या में ताज ग्रुप बनाने जा रहा है भव्य होटल, मुख्य सचिव के साथ अनुबंध हुआ तय, ये होंगी विशेषताएं
Taj Hotels in Ayodhya: अयोध्या में ताज ग्रुप अपना नया होटल खोलने जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुबंधों पर हस्ताक्षर हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में ताज होटल बनेगा। सोमवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने इस संंबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। सॉलिटेयर ग्रुप के साथ की जा रही यह एक ब्राउनफील्ड परियोजना है। ब्राउनफील्ड निवेश उस स्थिति में होता है, जब कोई कंपनी पहले से मौजूद सुविधाओं या संसाधनों पर निर्माण करती है या उन्हें पट्टे पर भी लेती है।
मुख्य सचिव ने आईएचसीएल और सॉलिटेयर ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि होटल ताज के निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हॉस्पिटैलिटी की उच्च स्तरीय सुविधायें मिलेंगी।
यह फाइव स्टार होटल जल्द अयोध्यावासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं का विकास सरकार द्वारा किया जा रहा है।
आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक पुनीत छतवाल ने बताया कि भारत के महत्वपूर्ण 50 से अधिक आध्यात्मिक स्थलों में आईएचसीएल के होटल बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। यह समझौता आध्यात्मिक सर्किट विकसित करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। देश के सबसे अधिक मांग वाले तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में अयोध्या में आध्यात्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेलेक्शंस विवांता, गेटवे और जिंजर ब्रांडों में हाल ही में किए गए समझौतों के साथ-साथ हम ताज ब्रांड भी यहां ला रहे हैं।
यह होंगी खास बातें
सॉलिटेयर ग्रुप के चेयरमैन मयंक जायसवाल ने कहा कि 7.2 एकड़ में फैले, 300 कमरों का ताज अयोध्या की डिजाइन भारतीय फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी करेंगे। इसमें 29 लग्जरी विला होंगे। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के पास यह होटल राम मंदिर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर बनेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।