{"_id":"5fd34a988ebc3e3eb25306ef","slug":"up-tableaux-will-focus-on-ayodhya-in-republic-day-parade","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड में अयोध्या पर केंद्रित होगी यूपी की झांकी, जानिए क्या रखा जाएगा शीर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड में अयोध्या पर केंद्रित होगी यूपी की झांकी, जानिए क्या रखा जाएगा शीर्षक
Fri, 11 Dec 2020 04:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी को पहली बार अयोध्या पर केंद्रित किया गया है। राजपथ पर देसी और विदेशी मेहमानों के बीच अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर, कला, संस्कृति और रामनगरी के अन्य देशों के साथ रिश्तों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
झांकी का शीर्षक ‘अयोध्या उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ रखा गया है। संस्कृति विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। अयोध्या का विकास पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। राममंदिर निर्माण के साथ ही हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं से अयोध्या को संवारा जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मंशा अयोध्या को विश्व की सर्वाधिक खूबसूरत नगरी बनाने की है। अयोध्या की चौरासी व चौदह कोसी परिक्रमा परिधि के साथ राम वन गमन मार्ग के सभी स्थलों को विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। सीएम की इच्छा है कि अयोध्या की पहचान पौराणिकता को सहेजते हुए धार्मिक नगरी के रूप में तो हो ही, साथ ही यह पर्यटन की दृष्टि से भी विश्वस्तरीय बने। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि झांकियों का निर्माण सूचना विभाग कराएगा।
विज्ञापन
झांकी में होंगे रामायण के प्रसंग
सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान राममंदिर की झांकी प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। झांकी में अयोध्या का दीपोत्सव, भगवान राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने, निषादराज को गले लगाने, केवट को आशीर्वाद देने और वाल्मीकि रामायण के प्रसंग प्रदर्शित किए जाएंगे।