{"_id":"618aa20c296500693364f7a6","slug":"up-swami-prasad-maurya-said-mayawati-spent-public-s-hard-earned-money-in-corruption-bsp-chief-should-see-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मायावती ने भ्रष्टाचार में खपाई जनता की गाढ़ी कमाई, बसपा प्रमुख को विकास देखना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मायावती ने भ्रष्टाचार में खपाई जनता की गाढ़ी कमाई, बसपा प्रमुख को विकास देखना चाहिए
Tue, 09 Nov 2021 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:58 PM IST
सार
मौर्य ने कहा कि जनता के साथ वादों की ठगी बसपा और सपा की सरकारों में होती थी। योगी सरकार डंके की चोट पर योजनाओं को जमीन पर उतार कर उसका शुभारंभ कर रही है। वादों की बाजीगरी करने वालों को विकास चुनावी वादे ही नजर आएंगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई मूर्तियों और स्मारकों के बहाने भ्रष्टाचार में लुटाने वाली बसपा प्रमुख मायावती को बाहर निकलकर प्रदेश का विकास देखना चाहिए। सत्ता में रहते हुए बसपा ने सिर्फ दलितों व गरीबों को शोषण किया है। लेकिन योगी सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश की सूरत बदल दी है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख के बयान पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि जनता के साथ वादों की ठगी बसपा और सपा की सरकारों में होती थी। योगी सरकार डंके की चोट पर योजनाओं को जमीन पर उतार कर उसका शुभारंभ कर रही है। वादों की बाजीगरी करने वालों को विकास चुनावी वादे ही नजर आएंगे। योगी सरकार ने कोरोना का जिस तरह से सफल मुकाबला किया है उसकी तारीफ देश और दुनिया भर में हो रही है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति, उद्योग, मेट्रो परियोजना, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट समेत हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। बहन जी के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है इसलिए बिना कुछ देखे समझे और विचार किए बयानबाजी कर रही हैं। सत्ता में रहते हुए गरीबों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों का हक मारने तथा भ्रष्टाचार का पोषण करने वाले नेता प्रदेश का विकास और जनता की खुशहाली देख नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन