{"_id":"5f3d51e5877ceb56b7077ab5","slug":"up-surpasses-tamil-nadu-in-covid-testing-tops-the-country-with-40-75-lakh-tests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड टेस्टिंग में यूपी ने तमिलनाडु को पछाड़ा, 40.75 लाख टेस्ट के साथ देश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टेस्टिंग में यूपी ने तमिलनाडु को पछाड़ा, 40.75 लाख टेस्ट के साथ देश में अव्वल
Wed, 19 Aug 2020 09:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसेध्यान में रखते हुए कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए।
किसी भी दशा में दवा के अभाव में मरीज का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार ने सभी जिलों को कोविड-19 के उपचार के 3 से 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को इस रकम से कोविड-19 के उपचार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराई गई राशि का पूरा उपयोग मरीजों के बेहतर इलाज पर किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित प्रिंसिपल की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में ‘108’ तथा एएलएस एंबुलेंस सेवाओं की 50 प्रतिशत एंबुलेंस का उपयोग कोविड प्रकरणों में तथा शेष 50 प्रतिशत का उपयोग नॉन कोविड प्रकरणों में किए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

40.75 लाख टेस्ट केसाथ यूपी देश में अव्वल
योगी ने 40 लाख 75 हजार से अधिक टेस्ट के साथ उत्तर प्रदेश के देश का पहला राज्य बनने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा आरटीपीसीआर विधि से 45 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।