{"_id":"68ee6f828b56a7fe530a1170","slug":"up-subsidies-on-e-cars-and-scooters-have-ended-in-the-state-sales-have-stalled-due-to-a-lack-of-a-new-decisi-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में खत्म हुई ई कारों-स्कूटरों में मिलने वाली सब्सिडी, फैसला न होने से ठप हुई ब्रिकी; जानिए अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में खत्म हुई ई कारों-स्कूटरों में मिलने वाली सब्सिडी, फैसला न होने से ठप हुई ब्रिकी; जानिए अपडेट
Tue, 14 Oct 2025 09:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:12 PM IST
सार
Electric cars in UP: यूपी में अभी तक इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलने वाली सब्सिडी 13 अक्तूबर से ठप हो गई है। इसको लेकर शासन द्वारा अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यूपी में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ई कारों और ई स्कूटरों पर मिलने वाली सब्सिडी 13 अक्तूबर को खत्म हो गई है। सब्सिडी आगे जारी रहेगी या नहीं या फिर नीति में बदलाव होगा, इसे लेकर शासन स्तर से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द इस मामले में बैठक होगी और इस पर फैसला लिया जाएगा। मंगलवार को औद्योगिक विकास विभाग और परिवहन विभाग से सब्सिडी संबंधी किसी तरह के दिशा निर्देश जारी न होने से पूरे प्रदेश में ई वाहनों की बिक्री लगभग ठप हो गई है।
विज्ञापन
ई वाहन प्रोत्साहन नीति के तहत 13 अक्तूबर तक ई वाहनों पर रोड टैक्स शून्य था। इसके अलावा एक लाख रुपये की सब्सिडी अतिरिक्त थी। यानी एक ई कार पर ढाई से तीन लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान था। खन्ना हुंडई के एमडी पुनीत खन्ना ने कहा कि सोमवार तक स्टाक खाली कर दिया। अभी तक कोई गाइडलाइंस नहीं आई हैं इसलिए बुकिंग भी बंद हैं। टाटा मोटर्स के डीलर सुमन कपूर ने कहा कि सब्सिडी पर संशय होने के कारण बुकिंग बंद है।
विज्ञापन
शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ई वाहनों पर सब्सिडी जारी रहेगी या नहीं, इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस संबंध में बैठक होगी, इसके बाद ही दिशानिर्देश जारी होंगे। संभावना जताई कि सब्सिडी जारी रहने का फैसला लिया गया तो बैकडेट से प्रभावी हो सकता है लेकिन अभी इस मामले में तस्वीर साफ नहीं है।
विज्ञापन