फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Sub Inspector Recruitment: Exam rules changed, female candidates must provide caste certificate from their

यूपी दरोगा भर्ती: बोर्ड की नई गाइडलाइन जारी, महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना अनिवार्य

Mon, 18 Aug 2025 07:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Aug 2025 07:37 AM IST
सार

UP Sub Inspector Recruitment: यूपी में दरोगा और उसके समकक्ष पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में इस बार नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव कई स्तरों पर हुए हैं।

विज्ञापन
UP Sub Inspector Recruitment: Exam rules changed, female candidates must provide caste certificate from their
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निराकरण कर दिया है। खासकर महिला अभ्यथियों द्वारा जाति प्रमाणपत्र के बारे में पूछे जाने पर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र मुहैया कराना होगा।

विज्ञापन


बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक महिला अभ्यर्थियों की जाति का निर्धारण उसके पिता पक्ष से होता है। इस बाबत पूर्व में शासनादेश भी जारी हो चुका है, जिसके मुताबिक पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होता है। बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वह आरक्षण का लाभ पाने के लिए पिता पक्ष को जारी प्रमाणपत्र ही अपलोड करें। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र संबंधी अभिलेख के बारे में बोर्ड ने बताया है कि यदि अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र अलग-अलग हैं, तो आवेदन पत्र में अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र दोनों अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


यदि एक ही अभिलेख में अंक तालिका और प्रमाणपत्र दोनों शामिल हैं, तो ऐसी दशा में आवेदन पत्र के अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र के दोनों स्थानों में यही एक अभिलेख अपलोड किया जाएगा। वहीं स्नातक उपाधि को लेकर भी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसे अपलोड करना अनिवार्य है। यदि स्नातक उपाधि उपलब्ध नहीं है तो औपबंधिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड की जाएगी तथा अभिलेखों की स्कूटनी एवं शारीरिक मानक परीक्षा के समय स्नातक उपाधि प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर है अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी पहले से होनी चाहिए। कई बार अभ्यर्थी आवश्यक सर्टिफिकेट जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास या शैक्षिक प्रमाण पत्र अधूरे या निर्धारित समयसीमा के बाहर तैयार कराते हैं, जिससे उनका फॉर्म अस्वीकार हो सकता है।  ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि सभी दस्तावेजों को समय रहते तैयार कर लिया जाए। विशेष रूप से आरक्षित वर्गों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता तिथि का ध्यान रखना अनिवार्य है।

 जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट

आधार कार्ड
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट्स
पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में लिया गया लाइव फोटोग्राफ)
हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए- यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र (केवल यूपी निवासियों के लिए)
एक्स-सर्विसमैन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed