फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP students served bad food in hostel many suffer from food poisoning; protest at gate closed

UP : हॉस्टल में 350 विद्यार्थियों को परोसा जा रहा खराब खाना, कई फूड पॉइजन की शिकार; विरोध पर गेट बंद किया

Tue, 04 Nov 2025 06:46 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 04 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

आईटीओटी में हॉस्टल व मेस की लचर व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रावास मेस में खराब खाना मिल रहा है। इस वजह से कई छात्र बीमार हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP students served bad food in hostel many suffer from food poisoning; protest at gate closed
खाने की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप अपने बच्चों को किसी हॉस्टल में इसलिए रहने की अनुमति देते हैं कि वहां पर रहने और खाने की बेहतर सुविधा मिल सके ताकि, पढ़ाई के समय बच्चों को कम से कम इस व्यवस्था से जुझना न पड़े। अलीगंज स्थित स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) में पढ़ने 350 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशासन की लचर व्यवस्था से हर दिन दो चार हो रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को खराब खाना परोसा जा रहा है। खाने में कीड़ा भी निकल रहा है। इसकी वजह से कई छात्राएं बीमार भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


आईटीओटी में हॉस्टल व मेस की लचर व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं ने संस्थान के निदेशक से शिकायत की है। शिकायत पत्र के अनुसार, महोदय आप के नाम पत्र लिख रहा हूं, छात्रावास मेस में खराब खाना मिलने की समस्या के बारे में ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। 
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से मेस में खाने की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। खराब खाना खाने की वजह से स्वास्थ्य पर कई तरह की समस्या हो रही है। आप से निवेदन है कि इसपर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब खाना देना बंद करों, हमारी मांगे पूरी करो

महिला छात्रावास में खराब खाना परोसने के विरोध में छात्राओं ने धरना दिया। छात्राओं की विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन से छात्रावास गेट बंद कर दिया। इसके विरोध में छात्राओं ने नारे बाजी की और खराब खाना देना बंद करों हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि खराब खाना खाने की वजह से कई छात्राएं फूट पॉइजन की शिकार हो चुकी हैं।

निदेशक ने दी कैंटीन संचालक को नोटिस

आईटीओटी के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि छात्रावास मेस में खराब खाना परोसनें के मामले पर विद्यार्थियों ने लिखित शिकायत दी है। घटना संज्ञान लेते हुए मेस संचालक को नोटिस जारी किया गया है। व्यवस्था बेहतर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया दिया है। ऐसा न होने पर मेस का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed