{"_id":"68dcc961ef82c030150e5463","slug":"up-student-commits-suicide-after-being-trapped-in-online-gaming-police-arrest-two-people-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर छात्र ने दी थी जान, पुलिस की गिरफ्त में आए दो लोग, ठगी गई रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर छात्र ने दी थी जान, पुलिस की गिरफ्त में आए दो लोग, ठगी गई रकम बरामद
Wed, 01 Oct 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:55 AM IST
सार
ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर जान देने वाले छात्र के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी गई रकम बरामद की है।
विज्ञापन
यश का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेम के जाल में फंसकर चौदह लाख रुपये गंवाने वाले धनुवासाड गांव के कक्षा छह के छात्र यश (13) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में यश के पिता सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व ब्लैकमेल कर रुपये ठगने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
छात्र के जान देने के मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो कई फोन नंबर, बैंक खाते व लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें जमशेदपुर झारखंड, वाराणसी, बिहार और पंजाब के लोग शामिल हैं। ठगों के नाम सामने आने व पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस, सर्विलांस व साइबर सेल की संयुक्त टीम वाराणसी व जमशेदपुर पुलिस पहुंची और दो लोगों को पकड़कर मोहनलालगंज ले आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिहार चुनाव के जरिये सियासी जमीन मजबूत कर रहे आकाश आनंद, 4 अक्तूबर से फिर शुरू होगी यात्रा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला.. सिर पर गंभीर चोट, पहुंचे केजीएमयू
पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी है। पकडे़ गए लोगों के पास से ठगे गए आठ लाख रुपये व मोबाइल बरामद हुआ है। जांच मे सामने आए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
यश के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद
आखिरकार यश की मौत के जिम्मेदार आज सलाखों के पीछे पहुंचेंगे और यश के परिवार को न्याय मिलेगा। बेटे यश की मौत के गम में मां विमला व पिता सुरेश यादव टूट चुके थे और न्याय की आशा छोड़ दी थी लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यश के परिवार को न्याय मिलने की आशा बनी हुई है।