फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strictness on biometric attendance of teachers, digital register is not being used

यूपी: टीचरों की बायोमीट्रिक उपस्थिति पर सख्ती, नहीं हो रहा डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग, कई बीईओ का वेतन रोका

Tue, 19 Dec 2023 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Dec 2023 06:47 AM IST
सार

शासन की ओर से लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई व लखीमपुर खीरी में फेस रिकग्निशन आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति समेत एक दर्जन रजिस्टर डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Strictness on biometric attendance of teachers, digital register is not being used
इस मामले में शिक्षक विरोध कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की रियल टाइम बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ रही है। शासन व निदेशालय की ओर से इसे लेकर बीएसए को सख्त निर्देशों के तहत सीतापुर में चार व लखीमपुर खीरी में कुछ बीईओ का दिसंबर का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई व लखीमपुर खीरी में फेस रिकग्निशन आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति समेत एक दर्जन रजिस्टर डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं। अब शासन ने इस पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी के तहत सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। कहा है कि शासन के निर्देश पर 12 रजिस्टर के रियल टाइम प्रयोग के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए यू-ट्यूब के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके बाद भी यहां डिजिटल पंजिकाओं, विशेषकर उपस्थिति पंजिका के प्रयोग की स्थिति काफी खराब मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया है कि इन सभी डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग सभी परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी में भी कुछ बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। मालूम रहे कि बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर अभी भी शिक्षक तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को मिले चयन व प्रोन्नत वेतनमान की ऑनलाइन सुविधा
 शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने बेसिक के शिक्षकों की पदोन्नति व परस्पर तबादले की प्रक्रिया जल्द पूरा करने और चयन व प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर करने की मांग की है। इस बाबत यूटा के पदाधिकारियों ने सोमवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया।

यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने महानिदेशक को बताया कि निपुण आंकलन परीक्षा के लिए जारी आदेश में स्पष्ट लिखा है कि इसके परिणाम के लिए शिक्षकों का उत्तरदायित्व नहीं निर्धारित किया जाएगा। जबकि बीएसए ग्रेडिंग के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर उनका वेतन रोक रहे हैं। उन्होंने फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली में नेटवर्क समस्या का मुद्दा उठाया और विषम परिस्थितियों में आधे दिन की छुट्टी की मांग उठाई। 


महानिदेशक ने शिक्षकों की समस्याओं पर जल्द सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। वार्ता में आशुतोष कुमार, ओमजी पोरवाल, प्रवीण पाल आदि मौजूद थे। वहीं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पारस्परिक तबादले में जोड़ा ना टूटने, हॉफ सीएल समेत कई मुद्दे उठाए। इस दौरान दिलीप चौहान, शालिनी मिश्रा, शशि प्रभा सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed