फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Storms and rain turn deadly in the state, with 23 deaths in separate incidents. Several districts are on

यूपी: प्रदेश में जानलेवा हुई आंधी-बारिश, अलग-अलग हादसों में 23 मौतें, आज कई जिलों में तूफान-वज्रपात का अलर्ट

Tue, 05 May 2026 06:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 May 2026 06:17 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में सोमवार को हुए मौसम के बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन साथ ही यह जानलेवा भी साबित हुआ। 

विज्ञापन
UP: Storms and rain turn deadly in the state, with 23 deaths in separate incidents. Several districts are on
उत्तर प्रदेश का मौसम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में सोमवार सुबह मौसम अचानक बदल गया, जिससे कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे खेतों में काम कर रहे किसान और खुले स्थानों पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। कुछ जगहों पर तेज आंधी के कारण पेड़ और दीवारें गिरने से भी जान-माल का नुकसान हुआ। इसके चलते प्रदेश में कुल 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें अवध के जिलों के भी सात लोग शामिल हैं। इस दौरान संभल में सर्वाधिक 130 मिमी बारिज दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 21 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


खराब मौसम के दौरान हादसों में 7 की मौत
 अवध के जिलों में सोमवार सुबह अचानक तेज आंधी और बारिश के दौरान हादसों में सात लोगों की जान चली गई। गोंडा में पेड़ गिरने, बिजली का तार टूटने और खराब मौसम में कार पलटने से चार लोगों ने अलग-अलग जगह दम तोड़ दिया। वहीं बलरामपुर में भी पेड़ गिरने से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। दूसरी ओर बहराइच और अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से दो युवको की मौत हो गई।

विज्ञापन

यूपी में झमाझम बारिश, आज आंधी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

UP: Storms and rain turn deadly in the state, with 23 deaths in separate incidents. Several districts are on
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाल

 बदले मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। संभल में सर्वाधिक 130 मिमी और कासगंज में 97 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बरेली में 54.6 मिमी, बाराबंकी में 53 मिमी, मुरादाबाद में 45 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी बारिश हुई।

सोमवार को बलरामपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया। तराई क्षेत्रों में ठंडक और सिहरन महसूस की गई।

बाराबंकी में 26.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 12.1 डिग्री कम रहा। शाहजहांपुर 27.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 21 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। पांच से सात मई के बीच भी कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है।

यहां है गरज चमक के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या , अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

यहां है 70 किमी/घंटा तक की झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed