फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: STF nabs fraudsters who promised to help them clear the Inspector-Home Guard recruitment exam, arrested fr

यूपी: दरोगा-होमगार्ड भर्ती परीक्षा में झांसा दे ठगी करने वालों को एसटीएफ ने दबोचा, बिहार से गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 May 2026 10:04 PM IST
सार

UP Police Exam Scam: एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) का निवासी है। उसे आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
UP: STF nabs fraudsters who promised to help them clear the Inspector-Home Guard recruitment exam, arrested fr
दरोगा भर्ती परीक्षा में की थी ठगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की दरोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लखनऊ लाया गया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों कि तलाश जारी है। 

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) का निवासी है। उसे आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसटीएफ के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 14 और 15 मार्च 2026 को यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर “UPSI EXAM PAPER” नाम से चैनल संचालित कर अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था। इसी मामले में 13 मार्च 2026 को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों को लगाया था। एसटीएफ सुधांशु शेखर की टीम ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।  पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी सूर्यांश के साथ मिलकर सतीश के तहत  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर अभ्यर्थियों को ठगता था। आरोपी टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से पेपर लीक और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करते थे। इसके बदले छात्रों से मोटी रकम वसूली जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से प्राप्त धनराशि आरोपी अमन कुमार के बैंक खाते में जमा कराई जाती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले महीने हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भी टेलीग्राम चैनल के जरिये प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झाँसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। इसमें भी केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर से निखिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने साथी सिद्धार्थ मिश्रा के साथ मिलकर ठगी कर रहा था। 


एसटीएफ के अनुसार गिरोह केवल यूपी एसआई भर्ती परीक्षा ही नहीं, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर भी अभ्यर्थियों को निशाना बना चुका है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed