फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : STF got 3 days remand of 9 people including SN Singh

Ayush scam : एसटीएफ को एसएन सिंह समेत 9 लोगों की 3 दिन की रिमांड मिली, परामर्श समिति से भी पूछताछ

Thu, 24 Nov 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 01:02 AM IST
सार

UP :  रिमांड की अवधि 23 नवंबर को दिन में 11 बजे से 26 नवंबर को 11 बजे तक प्रभावी होगी। अदालत के समक्ष पुलिस रिमांड पर दिए जाने वाली यह अर्जी एसटीएफ  के निरीक्षक एवं विवेचक अतुल कुमार सिंह ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत की है।

विज्ञापन
UP : STF got 3 days remand of 9 people including SN Singh
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष कॉलेजों में हेराफेरी कर हुए दाखिले में गहनता से पूछताछ के लिए एसटीएफ के अनुरोध पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी गर्ग ने प्रो. एसएन सिंह समेत नौ लोगों को 3 दिन के लिए रिमांड में दिए जाने का आदेश दिया है। रिमांड की अवधि 23 नवंबर को दिन में 11 बजे से 26 नवंबर को 11 बजे तक प्रभावी होगी।

विज्ञापन


अदालत के समक्ष पुलिस रिमांड पर दिए जाने वाली यह अर्जी एसटीएफ  के निरीक्षक एवं विवेचक अतुल कुमार सिंह ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत की है। अर्जी में जिला कारागार में निरुद्ध प्रोफेसर सत्यनारायण सिंह, डॉ. उमाकांत, हर्षवर्धन तिवारी उर्फ  सोनल, सौरव मौर्य, इंद्र देव मिश्रा, रूपेश रंजन पांडे , कुलदीप सिंह, कैलाश चंद्र भास्कर एवं राजेश सिंह को पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने का अनुरोध किया गया। 
विज्ञापन


विवेचक ने अर्जी में कहा है कि विवेचना के दौरान पाया गया कि अभियुक्त कुलदीप सिंह द्वारा नकद एवं उपहार के रूप में घूस सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया है। जिनके संबंध में नए साक्ष्य उपलब्ध हो चुके हैं। जिस कारण इस संबंध में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों से पूछताछ कर बरामदगी करनी है। इसके अलावा कुलदीप सिंह वर्मा व अन्य अभियुक्तों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। अदालत ने कहा है कि पुलिस रिमांड अवधि में आरोपियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा तथा विवेचक द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान बरामद  समस्त सामान व कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्श समिति के सदस्यों से पूछताछ
आयुष कॉलेजों में छात्रों के दाखिले में हुई हेराफेरी के मामले में एसटीएफ ने काउंसिलिंग समिति के कई सदस्यों को पूछताछ के लिए बुधवार को दफ्तर बुलाया। सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ काउंसिलिंग समिति के सदस्यों से पूछताछ कर उनकी भूमिका के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।


इस समिति में तत्कालीन डायरेक्टर एसएन सिंह और प्रोफेसर व काउंसिलिंग प्रभारी उमाकांत (दोनों जेल में) के अलावा राजकीय तकमील कॉलेज लखनऊ के डॉ. बच्चू सिंह एवं डॉ. मजाहिर आलम, राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज के डॉ. एसएस पाल एवं डॉ. अशोक कुमार सिंह शामिल थे। यूनानी निदेशालय से डॉ. मोहम्मद वसीम और होम्योपैथी से डॉ. वीके पुष्कर भी नामित थे। इनमें से पांच सदस्यों से एसटीएफ ने लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed