{"_id":"5cb6cb81bdec222dcc578a29","slug":"up-stf-arrested-two-for-illigal-supply-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी एसटीएफ ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी एसटीएफ ने दो को दबोचा
Wed, 17 Apr 2019 12:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले असलहा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बड़वान जनपद के भोला जट्ट उर्फ सरदार जी से अवैध असलहे खरीदकर यूपी के प्रयागराज व अन्य जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में शंभू प्रयागराज में बल्ली पटरे की दुकान करता है जबकि राजेंद्र गिट्टी बालू की सप्लाई व नहर सफाई के काम का ठेका लेता है। आरोपियों ने बताया कि वह 8 से 10 हजार रुपयों में पिस्टल और 6 से 7 हजार रुपयों में रिवॉल्वर खरीदकर क्रमश: 25 से 30 हजार व 15 से 20 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
Lucknow team of UP STF has arrested two people and seized illegal weapons, cash and SIM cards from them. The two have confessed that they are members of a gang which supplies arms. pic.twitter.com/TVgiErkdfy
— ANI UP (@ANINewsUP) April 17, 2019
विज्ञापन
गिरोह में छह से सात लोग शामिल हैं। जो असलहों की खरीद व बिक्री कर आपस में धन बांट लेते हैं। एसटीएफ ने उनके पास से .32 बोर की सात अवैध पिस्टल, सात अतिरिक्त मैगजीन, एक .38 बोर की रिवॉल्वर, तीन मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड व 1960 रुपये बरामद किए हैं।