फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested 7 people with raw material of wine in bhadokhar

यूपी एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ी तीन करोड़ की जहरीली शराब, सात गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested 7 people with raw material of wine in bhadokhar
अवैध फैक्ट्री - फोटो : amar ujala

यूपी एसटीएफ, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार रात भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव व फत्ते का पुरवा के पास चल रहीं अवैध शराब की दो फैक्टरियां पकड़ी हैं। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के धंधे में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मौके से तीन करोड़ रुपये की जहरीली शराब, 5750 लीटर स्प्रिट, 16 पेटी मस्ती ब्रांड की शराब सहित सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली व रेडिको खेतान लिमिटेड कंपनी के बने ढक्कन बरामद किए गए हैं। एसपी सुनील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि रायबरेली-डलमऊ राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव स्थित एक पालेसर के पास और फत्ते का पुरवा गांव में अवैध रूप से शराब फैक्टरी संचालित की जा रहीं हैं। इस पर एसटीएफ ने भदोखर थानेदार जेपी यादव, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा ने टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ट्रकों में लादकर बाहर से लाई गई स्प्रिट फैक्टरी के अंदर रखी जा रही थी। एसटीएफ, पुलिस व आबकारी टीम ने घेराबंदी कर मौके से सात लोगों को दबोच लिया। इनमें ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी सूरजलाल उर्फ सुशील यादव, भदोखर थाना क्षेत्र के मुगल का पुरवा निवासी बृजेश कुमार, चकसिरिहरा पोस्ट भांव गांव निवासी राहुल कुमार, सरायं मोहम्मद शरीफ फत्ते का पुरवा निवासी सूर्यभान सिंह, मनेहरू गांव निवासी रामतीरथ यादव, धर्मेंद्र कुमार, शहर के 721 अमरीशपुरी कॉलोनी निवासी रत्नेश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से बरामद हुआ सामान

पुलिस के मुताबिक अवैध शराब फैक्टरी से 115 जरीकेन में 5750 लीटर स्प्रिट, 16 पेटी मस्ती ब्रांड की शराब, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली के पीले रंग के 1400 ढक्कन, रेडिको खेतान लिमिटेड कंपनी के हरे रंग के ढक्कन 34000, प्लास्टिक के छह टब, एक प्लास्टिक की कीप, चार प्लास्टिक के मग, मस्ती ब्रांड के लेबिल 63000, 1600  गत्ते, एक कार, दो बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed