फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State team of BJP OBC Morcha declared, National President JP Nadda will come on August 7

यूपी : भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सात अगस्त को आएंगे

Mon, 26 Jul 2021 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने मऊ के विनोद यादव, मिर्जापुर के संजयभाई पटेल और लखनऊ के रामचंद्र प्रधान को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

विज्ञापन
UP: State team of BJP OBC Morcha declared, National President JP Nadda will come on August 7
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

विस्तार

भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने मऊ के विनोद यादव, मिर्जापुर के संजयभाई पटेल और लखनऊ के रामचंद्र प्रधान को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र राय ने बताया कि चिरंजीव चौरसिया, भास्कर निषाद, जयप्रकाश कुशवाह, बाबा बालकदास पाल, विमलेश वर्मा, योगेंद्र मावी, प्रमेंद्र जांगड़ा और भरत राजपूत को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमाशंकर साहू, ज्योति सोनी, यशपाल गोला प्रजापति, मनीश योगी, रूपेंद्र सिंह, विनोद राजभर और नानकदीन भुर्जी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी तरह ओमप्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सौरभ जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 अगस्त को लखनऊ आएंगे। नड्डा अपने दो दिनी लखनऊ प्रवास में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों पर मंथन करेंगे। इस दौरान सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की क्लास भी लेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोमवार शाम पार्टी की वर्चुअल बैठक में कहा कि 7-8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक नड्डा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों की भी बैठक लेंगे। वे संगठन व सरकार के कामकाज की समीक्षा कर अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की चुनाव में भूमिका पर चर्चा करेंगे। नड्डा क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के साथ भी बातचीत करेंगे। नड्डा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चुनावी दौरों की भी रूपरेखा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed