फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State's culture policy will be made, cultural genres that are disappearing will be promoted

यूपी : प्रदेश की संस्कृति नीति बनेगी, लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा

Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM IST
सार

प्रत्येक जिले में सांस्कृतिक क्षेत्र के बहुरंगी रीति-रिवाजों, परंपराओं, खानपान, खेलकूद, पहनावा सहित अन्य घटकों के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: State's culture policy will be made, cultural genres that are disappearing will be promoted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए संस्कृति नीति तैयार की जा रही है। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक में संस्कृति नीति के मसौदे, विभागीय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृति नीति रोजगारपरक होने के साथ प्रदेश के सर्वांगीण सांस्कृतिक विकास के साधन के रूप में विकसित होनी चाहिए। प्रत्येक जिले में सांस्कृतिक क्षेत्र के बहुरंगी रीति-रिवाजों, परंपराओं, खानपान, खेलकूद, पहनावा सहित अन्य घटकों के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया जाएगा। साथ ही लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं के प्रशिक्षण, संरक्षण, प्रदर्शन को बढ़ावा देना के लिए इस क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक संस्थाओं, संगठनों, संस्कृतिविदों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्सिडी और इंसेटिव का प्राविधान भी किया जाएगा। उन्होंने संस्कृति नीति का मसौदा प्रदेश के कलाविदों, कलाकारों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों को उपलब्ध करते हुए उनसे 15 दिन में उनके सुझाव प्राप्त कर नीति प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय स्थापित होगा 
लखनऊ के मंडलायुक्त एवं भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय के कुलपति रंजन कुमार ने बताया कि भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय को एक राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थापित किया जाना चाहिए। इसमें संस्कृति से संबंधित सभी पाठ्यक्रमों, संगीत, नृत्य, ललित कला, विभिन्न लोक नाट्य कलाओं सहित संग्रहालय विज्ञान, पुरातत्व, अभिलेखीय प्रबंधन एवं संरक्षण आदि का पठन-पाठन, शोध, प्रशिक्षण आदि एक ही विश्वविद्यालय में हो सके। प्रमुख सचिव ने राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में औपचारिक विधिक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed