{"_id":"6a301f131026c975c10d3561","slug":"up-state-jal-nigam-employees-to-go-on-hunger-strike-from-july-7-demonstrations-to-be-held-at-divisional-offi-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात जुलाई से आमरण अनशन करेंगे प्रदेश जल निगम के कर्मचारी, कल से मंडल कार्यालयों में होंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात जुलाई से आमरण अनशन करेंगे प्रदेश जल निगम के कर्मचारी, कल से मंडल कार्यालयों में होंगे प्रदर्शन
Mon, 15 Jun 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:19 PM IST
सार
Jal Nigam employees: बकाया वेतन, खाली पदों पर भर्ती जैसी कई मांगों को लेकर यूपी जल निगम के कर्मचारी आंदोलित हैं। वह मंगलवार से मंडल कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कल से प्रदर्शन करेंगे जल निगम कर्मचारी। डेमो पिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों ने बकाया वेतन, खाली पदों पर भर्ती व पेंशन की मांग को लेकर फिर आंंदोलन का एलान किया है। उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के तहत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार और बुधवार को मंडल कार्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
मोर्चा के महासचिव इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 16 जून को प्रदेश के 9 मंडल मुख्यालयों व 17 जून को 9 क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न पूरी होने पर, दूसरे चरण के तहत 23 जून से जल निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना समेत गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया जाएगा। यदि फिर भी शासन नहीं चेता, तो 7 जुलाई से कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सातवां वेतनमान लागू करना, कैशलेस चिकित्सा योजना, नगरीय निकाय में 3 महीने के बकाए वेतन व पेंशन का भुगतान, महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी, एरियर का भुगतान, मृतक आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन को राजकीय कोषागार से सीधे प्रदान करना शामिल है। मोर्चा का आरोप है कि शासन और जल निगम प्रशासन लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन