{"_id":"63dab4eec10577016d2db735","slug":"up-state-human-rights-commission-summoned-ssp-ayodhya-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : प्रताड़ना के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी अयोध्या को किया तलब, महिला ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : प्रताड़ना के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी अयोध्या को किया तलब, महिला ने की थी शिकायत
Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के प्रताड़ित किए जाने के मामले में रिपोर्ट नहीं भेजने पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी अयोध्या को समन जारी किया है। एसएसपी अयोध्या को व्यक्तिगत रूप से सात फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन जस्टिस बालकृष्ण नारायण ने अपने आदेश में कहा है कि छह दिसंबर को आदेश कर चेतावनी देते हुए चार जनवरी से पहले रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी एसएसपी ने कोई रुचि नहीं ली। यह सीधे तौर पर आयोग के आदेश की अवहेलना है। चेयरमैन के आदेश के बाद बुधवार को सचिव ने एसएसपी अयोध्या को समन भेज दिया है।
विज्ञापन
यह समन अयोध्या के गांव बोझवा, थाना तारून की कुसुम गिरी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर हुआ है। कुसुम का कहना था कि पति को झूठे केस में फंसाया गया। 27 अक्टूबर को पहले जबरन घर से दरोगा हरे कृष्णा अपने हमराहियों के साथ उठा ले गए। इसके बाद बाजार में चाकू सहित घूमते पकड़े जाना दिखाकर जेल भेज दिया। पति का कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने की बात भी पीड़िता ने कही। उससे कहा गया कि अगर पति को छोड़ने के लिए पैसा नहीं दिया तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन